Breaking News

गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी में चोरी: गोपनीय दस्तावेज चुराकर सभी प्रोफेसरों और कर्मचारियों को भेजे ईमेल, मामला दर्ज – Jewar News

ग्रेटर नोएडा स्थित गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी में एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां यूनिवर्सिटी के गोपनीय दस्तावेजों की चोरी कर उन्हें संस्थान के सभी प्रोफेसर्स और कर्मचारियों को ईमेल कर दिया गया। विधि विभाग के अध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार तिवारी की शिकायत पर ईकोटेक-1 कोतवाली में मामला दर्ज किया गया है।

 

यूनिवर्सिटी की स्थापना विभाग में रखे गए गोपनीय दस्तावेज, जो एक विशेष अधिकारी की देखरेख में थे, को चुराने के बाद आरोपी ने एक नई ईमेल आईडी बनाकर उन्हें यूनिवर्सिटी के समस्त कर्मचारियों को भेज दिया। मामले में योगेश नाम के एक व्यक्ति और कुछ अज्ञात कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

कोतवाली प्रभारी ईकोटेक-1 अरविंद वर्मा ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही जांच पूरी कर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह घटना यूनिवर्सिटी की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है, क्योंकि गोपनीय दस्तावेजों तक किसी की भी पहुंच होना चिंता का विषय है।

 

Check Also

क्या पासपोर्ट है नागरिकता का प्रमाण? विदेश मंत्रालय ने जारी किया अहम स्पष्टीकरण

पासपोर्ट को नागरिकता के प्रमाण के रूप में इस्तेमाल किए जाने को लेकर चल रही …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *