Breaking News

महराजगंज: मौसम में बदलाव से बच्चों की तबीयत बिगड़ी, जिला अस्पताल में 797 मरीजों का इलाज, नाक और यूरिन संक्रमण के मामले बढ़े।

ओपीडी में बच्चे को चेक करते डॉक्टर।

महराजगंज में मौसम में आ रहे बदलाव का सीधा असर बच्चों की सेहत पर पड़ रहा है। जिला अस्पताल की ओपीडी में आए 797 मरीजों में अधिकतर बच्चे हैं। विशेष रूप से 10 वर्ष से कम उम्र के बच्चों में नाक और यूरीन संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं।

 

डॉ. आर रमन के अनुसार ओपीडी में आए 9 बच्चों में साइनस के लक्षण मिले। इनमें से तीन बच्चों को नाक में जकड़न के कारण सांस लेने में परेशानी हो रही थी। छह बच्चों की नाक से लगातार पानी बह रहा था। यह स्थिति सामान्य सर्दी-जुकाम से ज्यादा है।

चार बच्चों में यूरीन से जुड़ी समस्याएं पाई गईं। जांच में यूरीन की नली में संक्रमण की पुष्टि हुई। चिकित्सकों का कहना है कि तापमान बढ़ने और कम पानी पीने से यह समस्या बढ़ रही है।

सीएमएस डॉ. एके द्विवेदी ने बताया कि अस्पताल में बच्चों के इलाज की पूरी व्यवस्था है। उन्होंने अभिभावकों से कहा है कि इस मौसम में बच्चों की साफ-सफाई का ध्यान रखें। साथ ही उन्हें पर्याप्त मात्रा में पानी पिलाएं।

 

Check Also

चंद्रबाबू नायडू का भरोसा, पीएम मोदी के नेतृत्व में 2047 तक विकसित राष्ट्र बनेगा भारत

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की प्रशंसा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *