Breaking News

मध्य पूर्व संकट के बीच दिल्ली–रियाद हवाई कनेक्शन दोबारा सक्रिय

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और संयुक्त राज्य अमेरिकाईरान के बीच जारी संघर्ष के बीच एक राहत भरी खबर सामने आई है। भारत और सऊदी अरब के बीच हवाई संपर्क फिर से बहाल हो गया है। गुरुवार से भारतीय विमानन कंपनियों ने सऊदी अरब की राजधानी रियाद के लिए उड़ानों का संचालन दोबारा शुरू कर दिया है।

हवाई सेवा बहाल होने के पहले दिन कुल तीन उड़ानें संचालित की गईं। इनमें से दो उड़ानें Air India और IndiGo द्वारा मुंबई के लिए चलाई गईं, जबकि तीसरी उड़ान Air India Express ने कोझिकोड (कालीकट) के लिए संचालित की। इन उड़ानों के शुरू होने से भारत और सऊदी अरब के बीच यात्रा का मार्ग एक बार फिर सुचारु हो गया है।

नागरिक उड्डयन मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार 28 फरवरी 2026 से 11 मार्च 2026 के बीच खाड़ी देशों से कुल 1,50,457 यात्री भारत लौटे हैं। वहीं 12 मार्च को पश्चिम एशिया के कई शहरों—अबू धाबीदुबईफुजैराहजेद्दामस्कटरास अल खैमाहरियाद और शारजाह से भारत के लिए कुल 57 इनबाउंड उड़ानें निर्धारित की गईं।

मंत्रालय ने यह भी स्पष्ट किया है कि मौजूदा हालात के बीच हवाई किरायों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है, ताकि यात्रियों को अनावश्यक महंगाई का सामना न करना पड़े।

हालांकि विशेषज्ञों का मानना है कि क्षेत्र में जारी तनाव के कारण उड़ानों का खर्च बढ़ सकता है। Strait of Hormuz के रास्ते पर संभावित असर से कच्चे तेल की सप्लाई प्रभावित हो सकती है, जिससे जेट फ्यूल की कीमतों में बढ़ोतरी संभव है।

गौरतलब है कि जेट फ्यूल एयरलाइंस के कुल परिचालन खर्च का लगभग 30 से 40 प्रतिशत हिस्सा होता है। इसके अलावा कई देशों द्वारा एयरस्पेस बंद किए जाने के कारण विमानों को लंबा मार्ग अपनाना पड़ रहा है, जिससे उड़ानों की लागत और समय दोनों बढ़ सकते हैं।

Check Also

रैलियों के बीच झारग्राम में रुके पीएम मोदी, दुकान पर खाई झालमुड़ी और स्थानीय लोगों से मिले

पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री Narendra Modi का एक अलग अंदाज़ देखने को मिला, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *