Breaking News

सीएम योगी की धमकी | रिहान नाम के शख्स ने सीएम योगी को जान से मारने की धमकी दी और कहा कि वह “सीएम को जल्द ही मार डालेगा”।

 

सीएम योगी आदित्यनाथ

फाइल फोटो

नयी दिल्ली। उत्तर प्रदेश से आ रही बड़ी खबर के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी मिली है। दरअसल यह धमकी डायल 112 को मैसेज भेजकर दी गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए उत्तर प्रदेश एटीएस समेत तमाम एजेंसियों को मामले की जानकारी दे दी गई है। दरअसल यह मैसेज 23 अप्रैल की रात डायल 112 पर भेजा गया था। सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस ने 24 अप्रैल की सुबह प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने अपनी तरफ से मामले की जांच शुरू कर दी है।

वहीं, यह धमकी भेजने वाले की पहचान रिहान के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रिहान के व्हाट्सएप नंबर पर प्रोफाइल फोटो उर्दू में है। फिलहाल पुलिस टीम ने रिहान के मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगाकर उसकी तलाश शुरू कर दी है. हालांकि ये पहली बार नहीं है जब सीएम योगी को धमकी मिली हो. इससे पहले भी सीएम योगी को कई बार जान से मारने की धमकी मिल चुकी है.

मालूम हो कि हाल ही में प्रयागराज में माफिया सरगना अतीक और अशरफ की हत्या के बाद से ही मुख्यमंत्री योगी हिट लिस्ट में आ गए हैं. वहीं, बागपत के एक युवक ने भी सोशल मीडिया पर ऐसी ही पोस्ट कर सीएम योगी को गोली मारने की धमकी दी थी.

 

Check Also

चंद्रबाबू नायडू का भरोसा, पीएम मोदी के नेतृत्व में 2047 तक विकसित राष्ट्र बनेगा भारत

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की प्रशंसा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *