Breaking News

यूपी में उपचुनाव: अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता निराश होकर बूथ छोड़ भागे

 

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि अब जब भाजपा के संगी-साथी कह रहे हैं कि वे बूथ पर जाकर व्यवस्था संभालेंगे। इसका मतलब साफ है कि वे ये मानकर चल रहे हैं कि भाजपा का कार्यकर्ता हताश होकर बूथ छोड़कर भाग चुका है या फिर भाजपा के संगी-साथियों को भाजपा के कार्यकर्ताओं पर भरोसा नहीं रहा है।

अखिलेश ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा कि लोकसभा चुनाव में हार के बाद भाजपा के भीतर के गुटों ने एक-दूसरे पर विश्वास खो दिया है।

इसका एक और पहलू यह भी है कि भाजपा का ‘संगी-साथी’ पक्ष ये दिखाना चाहता है कि हार का कारण वो नहीं था, वो तो अब भी शक्तिशाली हैं, कमजोर तो भाजपा हुई है। इन दोनों ही परिस्थितियों में यह तो साबित होता है कि भाजपाइयों ने हार स्वीकार कर ली है।

Check Also

गोंडा में घाघरा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ा: 24 घंटे में 40 सेंटीमीटर की वृद्धि, आज सुबह छोड़ा गया 2.67 लाख क्यूसेक पानी – गोंडा समाचार

गोंडा में घाघरा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है एल्गिन ब्रिज पर नदी …

Leave a Reply

Your email address will not be published.