Breaking News

कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर भाजपा मंत्री का विवादित बयान: मथुरा में कांग्रेस का प्रदर्शन, मंत्री विजय शाह की बर्खास्तगी की मांग – मथुरा समाचार।

 

मथुरा में कांग्रेस पार्टी ने जिला अध्यक्ष मुकेश धनगर के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने मध्य प्रदेश के भाजपा मंत्री विजय शाह के खिलाफ नारेबाजी की। मंत्री ने कर्नल सोफिया कुरैशी को आतंकवादियों की बहन कहा था।

 

जिला अध्यक्ष मुकेश धनगर ने कहा कि पाकिस्तान से युद्ध के दौरान कर्नल सोफिया का प्रदर्शन देश के लिए गर्व की बात है। मंत्री का विवादित बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महावन एसडीएम आदेश कुमार को ज्ञापन सौंपा।

धनगर ने कहा कि अगर कोई अन्य व्यक्ति ऐसा बयान देता तो भाजपा सरकार उसे जेल भेज देती। उस पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कर दिया जाता। लेकिन भाजपा के नेता पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।

प्रदर्शन में जिला उपाध्यक्ष शैलेंद्र चौधरी, पंकज चौधरी, मानवेंद्र पाण्डव, अर्चित सक्सेना, धीरू चौधरी, सारिक कुरैशी, टिंकू धनगर, संजय सारस्वत एडवोकेट, दिनेश शर्मा एडवोकेट और प्रदीप सागर समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Check Also

West Bengal चुनाव से पहले ED की दबिश, कोयला, भर्ती और हवाला मामलों पर शिकंजा कसा

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *