Breaking News

भाजपा ने घोषित किए मंडल अध्यक्ष: मथुरा जिले में मंडल अध्यक्षों का ऐलान नहीं, महानगर में 12 में से 10 मंडल अध्यक्षों के नाम तय – Mathura News

 

वृंदावन मंडल अध्यक्ष बनने पर जितेन्द्र वार्ष्णेय रोनू को पटका पहना कर बधाई देते मांट से विधायक राजेश चौधरी

भारतीय जनता पार्टी के चल रहे संघटन चुनाव में मंडल अध्यक्षों के नाम की घोषणा कर दी गई है। मथुरा में जिला के 18 मंडल में से किसी भी मंडल में अध्यक्ष के नाम का कोई ऐलान नहीं किया गया। जबकि महानगर में 12 में से 10 मंडल अध्यक्ष मनोनीत कर दिए गए हैं। वृंदा

.

मथुरा में इन मंडल अध्यक्षों की हुई घोषणा

भाजपा ने मथुरा महानगर के 12 में से 10 मंडल अध्यक्ष की घोषणा कर दी। जिसमें छठीकरा से करतार सिंह,गोवर्धन से कान्हा शर्मा,मगोर्रा से सत्येंद्र सिरोही, उस्फार से सुनील तरकर, सतोहा से अजय सिंह राजावत,राधाकुंड से प्रकाश गौड़,मथुरा देहात से हाकिम सिंह,धौली प्याऊ से नितिन कौशिक, सदर से लोकेश निषाद के अलावा वृंदावन से जितेंद्र वार्ष्णेय रोनू को अध्यक्ष बनाया गया।

जबकि होली गेट और कृष्णा नगर मंडल के अध्यक्ष पद पर अभी मंथन जारी है।

भाजपा में महानगर के 12 में से 10 मंडल अध्यक्ष के नाम की घोषणा कर दी गई

जातिगत फैक्टर का रखा ध्यान

भारतीय जनता पार्टी ने संगठन में मंडल अध्यक्षों की घोषणा करते समय जातिगत फैक्टर का भी ध्यान रखा है। 10 में से भाजपा ने 4 ठाकुर,3 ब्राह्मण,1 वैश्य,1 जाट और 1 निषाद को मंडल अध्यक्ष बनाया है। जिला मीडिया प्रभारी श्याम चतुर्वेदी ने बताया कि जल्द ही जिले के 18 मंडल के अध्यक्षों के नाम भी घोषणा होने की उम्मीद है।

गोवर्धन मंडल में कान्हा शर्मा को अध्यक्ष बनाया गया है

छात्र राजनीति से की राजनीतिक जीवन की शुरुआत

वृंदावन मंडल के अध्यक्ष बनाए गए जितनी वार्ष्णेय रोनू ने अपने राजनीतिक जीवन को शुरुआत छात्र राजनीति से की। वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्य रहे। इसके बाद बजरंग दल,युवा मोर्चा में भी विभिन्न दायित्व का निर्वहन किया। व्यापार मंडल से जुड़े जितेंद्र वार्ष्णेय रोनू भाजपा में नगर महामंत्री का दायित्व संभाल रहे थे।

वृंदावन मंडल अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी जितेन्द्र वार्ष्णेय रोनू को दी गई है

समर्थकों ने जताई खुशी

युवा व्यापारी जितेंद्र वार्ष्णेय रोनू के वृंदावन मंडल अध्यक्ष बनने पर उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। समर्थक उनको माला पटका पहनाकर बधाई देने लगे। विधायक राजेश चौधरी ने भी जितेंद्र वार्ष्णेय रोनू के नगर अध्यक्ष बनने पर उनको बधाई दी। जितेंद्र वार्ष्णेय रोनू के अध्यक्ष बनने से वृंदावन नगर में भाजपा को और अधिक मजबूती मिलेगी।

Check Also

महाकुंभ से पहले सेंट्रल स्टेशन गेट से अतिक्रमण हटाने का निर्णय: स्टेशन अधीक्षक ने डीएम और नगर आयुक्त को भेजा पत्र – Kanpur News

  कानपुर सेंट्रल स्टेशन से महाकुंभ 2025 के अमृत स्नान के दौरान प्रयागराज जाने वाले …

Leave a Reply

Your email address will not be published.