Breaking News

Gorakhpur में हेल्थ इंश्योरेंस ठगी का बड़ा खुलासा, Decent Hospital का मैनेजर पुलिस की गिरफ्त में

Gorakhpur के तारामंडल स्थित बुद्ध विहार पार्ट-ए में सील किए गए डिसेंट हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर के मैनेजर ताहिर खान को Ramgarhtal Police ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। बीमा कंपनी की शिकायत के बाद यह कार्रवाई की गई। आरोप है कि अस्पताल ने करीब 12 मरीजों को भर्ती किए बिना ही उनके नाम पर हेल्थ इंश्योरेंस क्लेम करने की कोशिश की थी। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

पुलिस के मुताबिक आरोपी ताहिर खान रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के गेहुआसागर का रहने वाला है और पहले भी हेल्थ इंश्योरेंस धोखाधड़ी के मामले में जेल जा चुका है। SBI General Insurance के सीनियर मैनेजर डॉ. अचिंत्य रावत की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। आरोप है कि अस्पताल की ओर से इलाज से जुड़े दस्तावेज, मेडिकल पेपर और डॉक्टर के हस्ताक्षर तक फर्जी बनाकर बीमा कंपनी को क्लेम के लिए भेजे गए थे।

जांच में सामने आया कि दस्तावेजों में इलाज करने वाले डॉक्टर के रूप में Dr. Ajay Kumar Singh का नाम दर्ज था, जबकि उन्होंने लिखित रूप से स्पष्ट किया कि वे अप्रैल 2025 से अस्पताल से जुड़े ही नहीं हैं और जिन मरीजों के नाम पर क्लेम दाखिल किया गया, उनका इलाज उन्होंने नहीं किया। इसके अलावा क्लेम के साथ लगाई गई कई लैब रिपोर्ट भी फर्जी पाई गईं और जिन पैथोलॉजिस्ट के नाम रिपोर्ट में थे, उन्होंने भी अस्पताल से किसी तरह के संबंध से इनकार कर दिया।

जांच के दौरान भर्ती रजिस्टर, डिस्चार्ज समरी और बिलिंग से जुड़े दस्तावेजों में भी कई अनियमितताएं मिलीं, जिससे फर्जी बीमा क्लेम का शक और गहरा हो गया। इससे पहले भी Bajaj Allianz की ओर से इसी अस्पताल के खिलाफ फर्जी डॉक्टर के नाम और बनावटी मेडिकल दस्तावेजों के आधार पर क्लेम करने का मामला दर्ज कराया गया था।

मामले में Arun Kumar S (सीओ कैंट) ने बताया कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की जांच और कार्रवाई जारी है।

Check Also

निर्माण कार्यों में देरी पर निगम कार्यालय में प्रदर्शन, भरोसा मिलने के बाद समाप्त हुआ धरना

मेरठ: शहर में लंबित सड़क निर्माण कार्यों और निर्माण गुणवत्ता को लेकर नगर निगम परिसर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *