Breaking News

दीपावली से पहले एसडीएम सदर ने पटाखा गोदामों का किया निरीक्षण: सुरक्षा मानकों की जांच कर दिए सख्त निर्देश – Lakhimpur-Kheri News

लखीमपुर खीरी। दीपावली पर्व से पहले प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। इसी क्रम में एसडीएम सदर अश्विनी कुमार सिंह ने शनिवार को शहर में पटाखों के गोदामों और दुकानों का औचक निरीक्षण किया और सुरक्षा मानकों की विस्तार से जांच की।

निरीक्षण के दौरान बारूद से बने विस्फोटकों की गुणवत्ता और सुरक्षा उपायों की बारीकी से जांच की गई। साथ ही, अवैध पटाखों और बारूद के लाइसेंसों की भी गहन पड़ताल की गई ताकि किसी भी तरह की अनियमितता को रोका जा सके।

एसडीएम अश्विनी कुमार सिंह ने निर्देश दिए कि केवल मानक के अनुरूप और अधिकृत लाइसेंसधारकों द्वारा निर्मित पटाखों की ही बिक्री की जाए। उन्होंने अवैध रूप से संचालित पटाखा फैक्ट्रियों पर विशेष नजर रखने के आदेश भी दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार्य नहीं होगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Check Also

यूपी-लखनऊ में कमजोर मानसून की चेतावनी, गर्मी बढ़ी; खेती पर असर पड़ने की संभावना

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इन दिनों मौसम पूरी तरह साफ बना हुआ है …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *