Breaking News

अमेठी मौसम अपडेट: कोहरा छंटा, ठंड से राहत, तापमान 12 डिग्री, धूप के आसार

अमेठी में पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण ठंड से लोगों को कुछ राहत मिली है। जिले का मौसम पूरी तरह से साफ हो गया है और घना कोहरा भी छट गया है।

 

हालांकि, हल्की हवा चलने के कारण शीतलहर अभी भी बरकरार है। जिले का तापमान बढ़कर 12 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। फिलहाल, दोपहर बाद धूप निकलने के आसार हैं।

दरअसल, पिछले कई दिनों से भीषण ठंड के कारण अमेठी में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित था। कोहरे के कारण जहां वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई थी, वहीं आम लोगों की दिनचर्या भी अस्त-व्यस्त हो गई थी।

मौसम साफ होने के कारण सड़कों पर वाहनों की आवाजाही सामान्य हो गई है। लोगों ने आज मौसम में काफी राहत महसूस की है।

Check Also

15 अगस्त से नोएडा के पहले स्काईवॉक पर चले सकेंगे यात्री, ब्लू और एक्वा मेट्रो लाइन का इंटरचेंज होगा आसान

नोएडा के यात्रियों का लंबे समय से इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। सेक्टर-52 स्थित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *