Breaking News

आगरा समाचार: युवक ने किशोरी को बहाने से घर में ले जाकर दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया; सोशल मीडिया पर वायरल

 

case of raping teenager has come to light in Agra

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने मोबाइल से वीडियो भी बनाई। इसके बाद इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम लगी है।

मामला छत्ता थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले का है। पीड़ित परिवार मूलरूप से मैनपुरी का है। छत्ता क्षेत्र में किराये पर रहते हैं। किशोरी के पिता ने पुलिस को बताया कि वह सब्जी की ठेल लगाते हैं। चार अगस्त को पत्नी के साथ काम से गए थे। घर में 16 साल की बेटी अकेली थी।

 

मोहल्ले में ही किरायेदार रोहित उर्फ डीजे घर आया। बेटी को बहला-फुसलाकर अपने परिचित के घर में ले गया। वहां दुष्कर्म किया। मोबाइल से वीडियो बनाकर उसे वायरल कर दिया। इससे बेटी दहशत में आ गई। उसने घटना की जानकारी दी।

 

 

डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि दुष्कर्म, पॉक्सो और आईटी एक्ट में केस दर्ज किया गया है। आरोपी घर से भागा है। गिरफ्तारी के लिए टीम लगी है। पीड़ित किशोरी का मेडिकल कराया जा रहा है। कोर्ट में बयान भी दर्ज कराए जाएंगे।

Check Also

हिमंत सरकार ने SC में उठाया मुद्दा, पवन खेड़ा को असम कोर्ट जाने का निर्देश

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने तेलंगाना हाई कोर्ट द्वारा दी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *