Breaking News

गंगा पूजन के बाद बटुकों ने निकाली तिरंगा यात्रा: वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गंगा घाट से शुरू हुई यात्रा, आचार्यों ने दिया राष्ट्र सेवा का संदेश – बलिया न्यूज।

 

बलिया के रामगढ़ हुकुम छपरा गंगापुर में महर्षि भृगु वैदिक गुरुकुलम् के छात्रों ने देशभक्ति का अनूठा उदाहरण पेश किया। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुरू हुए कार्यक्रम में बटुकों ने पहले गंगा पूजन किया और फिर तिरंगा यात्रा निकाली। यह यात्रा गंगा घाट से शुरू

.

गुरुकुल के प्रबंधक आचार्य मोहित पाठक ने छात्रों को महत्वपूर्ण संदेश दिया। उन्होंने बताया कि भारतीय संस्कृति और धरोहर को संजोकर रखना हमारा कर्तव्य है। वेदों में राष्ट्र की प्रगति के आठ स्तंभों का उल्लेख है – सत्य, ऋत, उद्यम, उग्र, दीक्षा, तप, ब्रह्म और यज्ञ। यजुर्वेद का संदेश ‘वयं राष्ट्रे जागृयाम् पुरोहिता:’ याद दिलाते हुए उन्होंने कहा कि हर नागरिक को राष्ट्र की रक्षा के लिए सदैव जागरूक रहना चाहिए।

कार्यक्रम में 76वें गणतंत्र दिवस का विशेष उल्लेख किया गया। छात्रों को बताया गया कि 26 जनवरी 1950 को भारत ने अपना संविधान अपनाया, जो अंग्रेजी शासन से मुक्ति का प्रतीक बना। सुभाष चंद्र बोस, डॉ. बी.आर. अंबेडकर और महात्मा गांधी जैसे महान नेताओं के योगदान को भी याद किया गया। कार्यक्रम में आचार्य शौनक द्विवेदी, प्रदीप यादव, अजय चौबे, राजकुमार उपाध्याय, बबलू सिंह, रमेश पांडेय, प्रबोध पाण्डेय सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Check Also

ऑनलाइन ट्रेडिंग का लालच पड़ा भारी, नोएडा के इंजीनियर से 26.80 लाख रुपये की ठगी

नोएडा में ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर एक इंजीनियर से 26.80 लाख रुपये की साइबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *