Breaking News

चंदौली में ट्रैफिक उल्लंघन पर कार्रवाई: नो पार्किंग में खड़े 135 ट्रक समेत कुल 225 वाहनों के चालान काटे, पुलिस ने दी कड़ी चेतावनी

चंदौली में ट्रैफिक पुलिस ने सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान चलाया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 225 वाहनों का चालान किया गया। अभियान में नो पार्किंग में खड़े 135 ट्रक, बिना हेलमेट 17 वाहन और गलत दिशा में चलने वाले 4 वाहनों के चालान काटे गए। पुलिस ने वाहन चालकों को चेतावनी दी कि दोबारा नियम तोड़ने पर वाहन जब्त और लाइसेंस निलंबित किया जा सकता है।

एसपी आदित्य लांग्हे ने बताया कि अभियान के दौरान लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक किया गया। वाहन चलाते समय नशे में न होने, निर्धारित सवारी सीमा का पालन, मोबाइल का उपयोग न करने, नाबालिगों को वाहन न चलाने देने, सीट बेल्ट और हेलमेट का उपयोग करने तथा वाहनों को ओवरलोड न करने जैसी हिदायतें दी गईं।

Check Also

चंद्रबाबू नायडू का भरोसा, पीएम मोदी के नेतृत्व में 2047 तक विकसित राष्ट्र बनेगा भारत

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की प्रशंसा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *