Breaking News

बिजनौर में रेलवे ट्रैक पर फंसा गन्ने से लदा ट्रक: 30 मिनट तक बाधित रहा यातायात, रस्सी बांधकर ट्रक को हटाया गया – Bijnor News

 

बिजनौर शहर में सेंट मेरी स्कूल के पास रेलवे फाटक पर गन्ने से भरा ट्रक रेलवे ट्रैक में फंस गया। जिससे ट्रैक बाधित हो गया। ट्रक फंसने से नजीबाबाद से दिल्ली जा रही सिद्धबली एक्सप्रेस काफी देर तक रुकी रही। काफी मशक्कत के बाद ट्रक को दूसरे ट्रक में रस्सा

.

दरअसल बिजनौर शहर कोतवाली क्षेत्र के सेंट मैरी रेलवे फाटक पर देर शाम एक गन्ने से भरा ओवर हाइट ट्रक रेलवे ट्रैक पर खराब होकर अचानक फंस गया। ट्रक के रेलवे ट्रैक पर फंसने से फाटक के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम लगने से राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

इसी दौरान नजीबाबाद से दिल्ली जा रही सिद्धबली ट्रेन आ गई। जिसे आग जाने के लिए करीब 15 मिनट का इंतजार करना पड़ा। काफी मशक्कत के बाद ट्रक को एक दूसरे ट्रक में रस्सी से बांधकर पीछे हटाया गया। तब जाकर रेलवे और सड़क यातायात सुचारू रूप से शुरू हुआ। इस दौरान फाटक पर ट्रक फंसने से रेलवे कर्मचारियों के हाथ-पैर फूल गए।

वहीं आरपीएफ प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि ट्रक फाटक पर करीब 10 मिनट फंसा रहा। ट्रक हटाने के बाद दिल्ली जा रही सिद्धबली एक्सप्रेस रवाना हुई।

Check Also

एंटी पेपर लीक संशोधन बिल पास, अमित शाह बोले- छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को मिलेगी कड़ी सजा

लोकसभा से एंटी पेपर लीक संशोधन विधेयक 2026 पारित होने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *