Breaking News

यूपी में उपचुनाव: अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता निराश होकर बूथ छोड़ भागे

 

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि अब जब भाजपा के संगी-साथी कह रहे हैं कि वे बूथ पर जाकर व्यवस्था संभालेंगे। इसका मतलब साफ है कि वे ये मानकर चल रहे हैं कि भाजपा का कार्यकर्ता हताश होकर बूथ छोड़कर भाग चुका है या फिर भाजपा के संगी-साथियों को भाजपा के कार्यकर्ताओं पर भरोसा नहीं रहा है।

अखिलेश ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा कि लोकसभा चुनाव में हार के बाद भाजपा के भीतर के गुटों ने एक-दूसरे पर विश्वास खो दिया है।

इसका एक और पहलू यह भी है कि भाजपा का ‘संगी-साथी’ पक्ष ये दिखाना चाहता है कि हार का कारण वो नहीं था, वो तो अब भी शक्तिशाली हैं, कमजोर तो भाजपा हुई है। इन दोनों ही परिस्थितियों में यह तो साबित होता है कि भाजपाइयों ने हार स्वीकार कर ली है।

Check Also

गोंडा में केंद्रीय मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह का विपक्ष पर वार: बोले—‘SIR’ के विरोध का बहाना बनाकर मुद्दों की कमी छिपा रहा विपक्ष

गोंडा लोकसभा से सांसद और विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने दिल्ली स्थित विदेश मंत्रालय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *