Breaking News

यूपी में उपचुनाव: प्रदेश अध्यक्ष ने शीर्ष नेतृत्व को प्रस्ताव भेजा, कांग्रेस ने 10 में से पांच सीटों पर दावा किया

 

उत्तर प्रदेश की 10 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव में पांच पर कांग्रेस ने दावा किया है। कांग्रेस ने गाजियाबाद, फूलपुर, खैर, मीरापुर और मझंवा सीट मांगी है।

प्रदेश नेतृत्व ने कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व को इस संबंध में प्रस्ताव भेज दिया है। यह भी बताया है कि इन सीटों पर व्यापक स्तर पर तैयारी की जा रही है।

प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने बताया कि इंडिया गठबंधन के तहत पार्टी ने पांच सीटों पर उपचुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए पार्टी शीर्ष नेतृत्व को प्रस्ताव भी भेजा जा चुका है। जिन सीटों पर दावा किया गया है, वह भाजपा और उसके सहयोगी दलों की हैं। ऐसे में उम्मीद है कि सपा को इन सीटों पर कोई एतराज नहीं होगा।

Check Also

मध्य पूर्व तनाव के बीच राहत के संकेत, Strait of Hormuz को लेकर समझौते की चर्चाएं तेज

मध्य पूर्व में लंबे समय से जारी तनाव के बीच United States और Iran के बीच संभावित समझौते की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *