Breaking News

भाजपा नेत्री की पीड़ा: जिस मंडल अध्यक्ष को भाई समझा, वह निकला हवसी , पीछे से दबोचा; किसी तरह चंगुल से बाहर निकली

उत्तर प्रदेश के आगरा में भारतीय जनता पार्टी के बल्केश्वर मंडल के अध्यक्ष गिर्राज बंसल के विरुद्ध महिला मोर्चा की पदाधिकारी ने कमला नगर थाने में केस दर्ज कराया है। मंडल अध्यक्ष पर घर में घुसकर छेड़छाड़, गाली गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

महिला पदाधिकारी ने केस दर्ज कराया है। इसमें कहा कि जिसे वह भाई समझती थीं, उसने उनके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। मामला सोशल मीडिया पर सुर्खियों में है। घटना 29 अप्रैल की है। रिपोर्ट में कहा गया है कि बल्केश्वर मंडल के कार्यालय में चुनाव संबंधी बैठक चल रही थी। वह अपने घर सभी के लिए चाय बनाने चली गईं।

Check Also

चंद्रबाबू नायडू का भरोसा, पीएम मोदी के नेतृत्व में 2047 तक विकसित राष्ट्र बनेगा भारत

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की प्रशंसा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *