Breaking News

UP: 55 लाख से अधिक बुजुर्गों के खातों में तिमाही भुगतान के रूप में 1659 करोड़ रुपये पेंशन राशि भेजी गई

 

समाज कल्याण विभाग ने 55 लाख से ज्यादा गरीब बुजुर्गों के खातों में पेंशन की राशि भेज दी है। यह चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही की किस्त है। विभाग का कहना है कि दो-तीन दिन के भीतर सभी लाभार्थियों के खातों में राशि दिखने लगेगी।

 

बता दें कि प्रदेश सरकार गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले बुजुर्गों के लिए एक हजार रुपये प्रति माह आर्थिक सहायता देती है। अप्रैल से जून की पेंशन 5531817 लाभार्थियों के खातों में भेज दी गई है।

प्रत्येक बुजुर्ग पेंशनर के खाते में तीन हजार रुपये भेजे गए हैं। कुल 1659 करोड़ रुपये का भुगतान हुआ है।

Check Also

इटावा हाईस्कूल परीक्षा में फर्जीवाड़ा उजागर, सगे भाई ने दिया परीक्षा और फ्लाइंग स्क्वॉड ने पकड़ा

इटावा में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा के दौरान एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया। जिला पंचायत उच्च …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *