Breaking News

हाथरस दुर्घटना: आगरा के 11 लोग मारे गए, 50 लोग लापता हैं; घर वाले खोजने में लगे हुए

यूपी के हाथरस के सिंकदराराऊ में आयोजित सत्संग में आगरा से भी श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचे थे। सत्संग में भगदड़ के बाद 116 लोगों की मौत हो गई। जबकि 150 से अधिक लोग घायल हैं। आगरा के भी 11 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 50 लोगों का ग्रुप अभी लापता है।

 

मृतकों में आगरा के खंदौली के तीन, एत्मादपुर के तीन,  जगनेर, सेवला, जगदीशपुर और शाहगंज क्षेत्र की महिलाएं शामिल हैं। जबकि दयालबाग के रहने वाले 50 लोगों का ग्रुप अभी लापता है। इसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। घरवाले जानकारी करने में जुटे हैं।

Check Also

चंद्रबाबू नायडू का भरोसा, पीएम मोदी के नेतृत्व में 2047 तक विकसित राष्ट्र बनेगा भारत

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की प्रशंसा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *