Breaking News

Weather Update: हवा में बढ़ी नमी; कानपुर और आसपास के क्षेत्रों में आंधी और बूंदाबांदी की संभावना

 

तापमान लगातार 45 डिग्री से ऊपर बना हुआ है। बुधवार को भी पारा 45.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी से आ रही हवाओं की वजह से महानगर और इसके आसपास के क्षेत्रों की हवा में नमी बढ़ती जा रही है। जिसका असर यह हो रहा है कि तपिश के साथ ही चिपचिपी गर्मी भी शुरू हो गई है। जो सुबह और देर शाम तक बनी रहती है।

सीएसए के मौसम विभाग के अनुसार रात में नमी की वजह से बादल भी हो रहे है, जिससे न्यूनतम पारा भी 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। मौसम विभाग प्रमुख डॉ. एसएन सुनील पांडेय के अनुसार रात में बादल और नमी होने की वजह से अगले 72 घंटों के बीच आंधी, बूंदाबांदी भी होने की संभावना है। यह स्थिति ज्यादातर रात के समय आ सकती है। इस बीच हवा में अधिकतम नमी की मात्रा 59 और न्यूनतम 29 प्रतिशत रही।

Check Also

चंद्रबाबू नायडू का भरोसा, पीएम मोदी के नेतृत्व में 2047 तक विकसित राष्ट्र बनेगा भारत

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की प्रशंसा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *