Breaking News

Hathras : छत्रपति शिवाजी महाराज एयरपोर्ट और मुंबई के होटल ताज को उड़ाने की धमकी पर एक गिरफ्तार और दूसरे की तलाश जारी

हाथरस जनपद में कोतवाली सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव देवर पनाखर निवासी एक युवक को मुंबई के ताज होटल , छत्रपति शिवाजी महाराज एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी देने के मामले में हिरासत में लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। धर्मेंद्र नामक मुख्य आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है।

मंबुई पुलिस नियंत्रण कक्ष में 27 मई को करीब 11 बजे एक कॉल पहुंची थी। कॉल करने वाले ने ताज होटल और छत्रपति शिवाजी महाराज एयरपोर्ट को बम से उडाने की धमकी दी थी। इसके बाद पुलिस ने तत्काल होटल व एयरपोर्ट की तलाशी शुरू कर दी।  पुलिस को चेकिंग के दौरान कुछ  नहीं मिला। मुंबई में अज्ञात कॉलर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

जिस नंबर से कॉल आई थी, उसका पता किया तो यह नंबर उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले की तहसील सिकंदराराराऊ के गांव देवर पनाखर निवासी रत्नेश पुत्र वीरपाल का निकला। सीओ सिकंदराराऊ डॉ. आनंद कुमार ने बताया कि आरोपी रत्नेश को हिरासत में ले लिया है। मुंबई पुलिस उससे पूछताछ करने के लिए हाथरस के लिए रवाना हो गई है। मोबाइल की सिम लोहामंडी आगरा से खरीदी गई थी।

Check Also

मेरठ में आज मौसम रहेगा सुहाना, दिनभर बादल छाए रहेंगे, हल्की बारिश के आसार

मेरठ में गुरुवार को मौसम का मिजाज बदला हुआ रहने की संभावना है। दिनभर आसमान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *