Breaking News

Hathras News: मकान का लिंटर गिरने से तीन कर्मचारी घायल

 

कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव धौलपुर में 21 अप्रैल की दोपहर को एक निर्माणाधीन मकान का लिंटर गिर गया। मलबे के नीचे दबने से एक महिला सहित तीन मजदूर घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।

गांव धौलपुर निवासी मूलचंद के घर पर मकान निर्माण का कार्य चल रहा है। दोपहर को छत का लिंटर भरभराकर गिर गया। जिसकी चपेट में तीन मजदूर शिव कुमार, संजू कुमार, बृजेश कुमार घायल हो गए। आसपास के लोगों ने मलबे से उन्हें बाहर निकाला। घायल अवस्था में उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।

Check Also

इटावा हाईस्कूल परीक्षा में फर्जीवाड़ा उजागर, सगे भाई ने दिया परीक्षा और फ्लाइंग स्क्वॉड ने पकड़ा

इटावा में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा के दौरान एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया। जिला पंचायत उच्च …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *