Breaking News

UP: पत्नी और बेटे ने किनारा कर लिया, वैज्ञानिक का अंतिम संस्कार करने के लिए भांजा मुंबई से आएगा; लाश एक बंद घर में मिली

 

 

ताजनगरी आगरा के शाहगंज थाना क्षेत्र स्थित ऋषि मार्ग में कोठी में मृत मिले भू-वैज्ञानिक राजीव कुमार माथुर (75) का अंतिम संस्कार कराने बहन और भांजा आएंगे। पुलिस से मुंबई में रहने वाली बहन और भांजे का संपर्क हो गया है। दोनों आगरा आ रहे हैं। उधर, पत्नी और बेटे से वैज्ञानिक का करीब 20 साल से कोई संबंध नहीं था। पुलिस ने पोस्टमार्टम की तैयारी कर ली थी मगर भांजे का फोन आने के बाद पोस्टमार्टम रोक दिया गया।

कोठी से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस को राजीव कुमार माथुर का कई दिन पुराना शव मिला था। पुलिस ने सबसे पहले राजीव के परिचित भोपाल निवासी प्रवीन जैन से संपर्क किया। उन्होंने पुलिस को बताया कि राजीव भू-वैज्ञानिक थे। वह राजीव के माता-पिता के पास भी आते थे।

Check Also

मध्य पूर्व तनाव के बीच राहत के संकेत, Strait of Hormuz को लेकर समझौते की चर्चाएं तेज

मध्य पूर्व में लंबे समय से जारी तनाव के बीच United States और Iran के बीच संभावित समझौते की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *