Breaking News

Karanpur: IIT में एमटेक छात्र ने आत्महत्या की, हॉस्टल के कमरे में शव लटका हुआ मिला।

 

कानपुर में कल्याणपुर थानाक्षेत्र स्थित आईआईटी कानपुर में एमटेक कर रहे मेरठ निवासी छात्र विकास कुमार मीना (31) ने बुधवार देर रात पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। आईआईटी के छात्रों ने फंदे से लटक रहे विकास को नीचे उतारा और पुलिस के पहुंचने से पहले ही अस्पताल लेकर पहुंच गए।

 

हालांकि हैलट में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मूल रूप से मेरठ लक्ष्मी विहार नियर बेस्ट प्राइस करखेड़ा निवासी नेमचंद मीना के बेटे विकास आईआईटी में एमटेक सेकेंड ईयर के छात्र थे। थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि बुधवार रात करीब दस बजे हॉस्टल के कमरे में विकास का शव पंखे के सहारे फंदे से लटकता मिला।

Check Also

इटावा हाईस्कूल परीक्षा में फर्जीवाड़ा उजागर, सगे भाई ने दिया परीक्षा और फ्लाइंग स्क्वॉड ने पकड़ा

इटावा में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा के दौरान एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया। जिला पंचायत उच्च …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *