Breaking News

Aligarh News: पुलिस पर पिटाई का आरोप, एसपी देहात से शिकायत

 

 

बुढ़ासी क्षेत्र के एक युवक ने हल्का इंचार्ज समेत दो सिपाहियों पर अवैध तरीके से थाने में रखकर बेरहमी से पीटने का आरोप लगाया है। एसपी देहात से मिलकर शिकायत की है। कहा कि चोरी की घटना में पूछताछ के नाम पर बुलाकर थाने में जबरन जुर्म स्वीकार करने का दबाव बनाते हुए बेरहमी से पीटा गया।

 

माछुआ गांव के निकट सड़क किनारे स्थित सात दुकानों और देसी शराब के ठेके की छत, जंगला और शटर काटकर चार सितंबर की रात चोरी हुई थी। इस मामले में पुलिस 10-15 लोगों से पूछताछ कर चुकी है। मछुआ गांव निवासी मोनू पुत्र अजीज खां के अनुसार आठ सितंबर को बुढ़ासी चौकी प्रभारी ने ग्राम प्रधान के पुत्र बृजेश कुमार के जरिये पूछताछ के लिए उसे बुलाया। वह रात आठ बजे अपने पिता के साथ चौकी पहुंचा तो उसे बिठाकर पिता को घर भेज दिया गया।

मोनू का आरोप है कि इसके बाद दरोगा और दो सिपाहियों ने थाने ले जाकर दो दिन तक बुरी तरह से पीटा और चोरी स्वीकार करने का दबाव बनाया। दो दिन बाद गांव के लोगों के दबाव बनाने पर 10 सितंबर को उसे प्रधान पुत्र की सुपुर्दगी में छोड़ा गया। पुलिस की पिटाई से पूरे शरीर पर काले निशान हैं। सोमवार की सुबह परिजनों के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंचकर एसपी देहात पलाश बंसल से मिलकर अपना डॉक्टरी परीक्षण कराने और दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की।

Check Also

इटावा हाईस्कूल परीक्षा में फर्जीवाड़ा उजागर, सगे भाई ने दिया परीक्षा और फ्लाइंग स्क्वॉड ने पकड़ा

इटावा में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा के दौरान एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया। जिला पंचायत उच्च …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *