Breaking News

यूपी: पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा चंद्रयान 3 हिट, राज्य के शिक्षा मंत्री बोले- बच्चे जानेंगे इसकी कहानी

 

Gulab Devi said, Chandrayaan 3 success will be included in syllabus of UP

माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी

विस्तार

प्रदेश की माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी ने चंद्रयान 3 की सफलता के इतिहास को शैक्षिक पाठ्यक्रम में शामिल किए जाने का ऐलान किया है। कहा कि देश की इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के विषय में छात्र किताबों में पढ़ेंगे।

माध्यमिक शिक्षा मंत्री ने अपने बयान में कहा कि चंद्रयान 3 की सफलता ने विश्व में भारत का मान बढ़ाया है। उन्होंने पीएम मोदी की जमकर तारीफ भी की है। चंद्रयान की सफलता से विश्व में गौरव प्राप्त हुआ है।

इसकी सफलता के इतिहास को पाठ्यक्रम पाठ्यक्र में रखने से बच्चों को सबक भी मिलेगा। सफलता के पीछे वैज्ञानिकों के संघर्ष और लगन की बच्चों को जानकारी होनी चाहिए। माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी ने चंद्रयान 3 के सफल मिशन के लिए पीएम मोदी और इसरो के सभी वैज्ञानिकों को बधाई दी है।

Check Also

चंद्रबाबू नायडू का भरोसा, पीएम मोदी के नेतृत्व में 2047 तक विकसित राष्ट्र बनेगा भारत

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की प्रशंसा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *