Breaking News

वैभव सूर्यवंशी का धमाका जारी, 40 टी20 मैचों के आंकड़ों में क्रिस गेल पर भारी पड़े युवा बल्लेबाज

भारतीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी लगातार अपने प्रदर्शन से क्रिकेट जगत में नई पहचान बना रहे हैं। हाल ही में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली गई तीन मैचों की टी20 सीरीज में उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाए और ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ का पुरस्कार अपने नाम किया। इस सीरीज के साथ उनके करियर में 40 टी20 मैच भी पूरे हो गए।

40 टी20 मैचों के बाद यदि वैभव सूर्यवंशी के आंकड़ों की तुलना वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल के शुरुआती 40 टी20 मैचों से की जाए, तो कई प्रमुख आंकड़ों में भारतीय बल्लेबाज आगे दिखाई देते हैं।

आंकड़ेक्रिस गेल (40 मैच)वैभव सूर्यवंशी (40 मैच)
रन11891670
औसत33.9742.82
स्ट्राइक रेट137.29216.32
शतक14
अर्धशतक78

इन आंकड़ों के अनुसार वैभव सूर्यवंशी ने अपने पहले 40 टी20 मुकाबलों में क्रिस गेल से 481 रन अधिक बनाए हैं। औसत, स्ट्राइक रेट, शतक और अर्धशतक जैसे सभी प्रमुख बल्लेबाजी मानकों में भी उनका प्रदर्शन बेहतर रहा है।

वैभव ने कम उम्र में ही आईपीएल में पदार्पण कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में लगातार अच्छे प्रदर्शन के दम पर उन्होंने भारतीय टीम में जगह बनाई और किशोर उम्र में ही अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में डेब्यू किया।

अब तक वैभव सूर्यवंशी भारत के लिए 6 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं। इन मुकाबलों में उन्होंने 193 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका बल्लेबाजी औसत 32.16 और स्ट्राइक रेट 189.21 रहा है, जबकि उनके नाम दो अर्धशतक भी दर्ज हैं।

घरेलू क्रिकेट में भी वैभव का प्रदर्शन प्रभावशाली रहा है। उन्होंने 8 प्रथम श्रेणी (फर्स्ट क्लास) और 13 लिस्ट-ए मुकाबले खेले हैं। वहीं आईपीएल में राजस्थान की ओर से खेलते हुए वह पिछले दो सीजन में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से खास पहचान बना चुके हैं। 2026 के आईपीएल सीजन में उन्होंने सबसे अधिक रन बनाकर टूर्नामेंट के शीर्ष बल्लेबाज का स्थान हासिल किया।

Check Also

डिमेंशिया पर WHO की नई गाइडलाइन, प्रदूषण को बताया बड़ा जोखिम; स्वस्थ जीवनशैली पर दिया जोर

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने डिमेंशिया (भूलने की बीमारी) की रोकथाम को लेकर नई सिफारिशें …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *