Breaking News

प्रतीक यादव का निधन: 38 वर्ष की उम्र में लखनऊ में हुई मौत

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का लखनऊ में निधन हो गया है। वे 38 वर्ष के थे। शुरुआती जानकारी के अनुसार, उन्हें सुबह करीब 6 बजे गंभीर हालत में लखनऊ के सिविल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

प्रतीक यादव, पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के पुत्र थे। वे राजनीति से दूर रहकर निजी जीवन में सक्रिय थे और उनका मुख्य ध्यान व्यवसाय और सामाजिक कार्यों पर था।

शिक्षा और पेशेवर जीवन

प्रतीक यादव ने अपनी पढ़ाई ब्रिटेन की यूनिवर्सिटी ऑफ लीड्स से की थी। वे राजनीतिक गतिविधियों से अलग रहते हुए रियल एस्टेट और फिटनेस सेक्टर में काम कर रहे थे। लखनऊ में उनका एक जिम “द फिटनेस प्लानेट” के नाम से संचालित होता था।

निजी जीवन और सामाजिक कार्य

प्रतीक यादव की शादी अपर्णा यादव से हुई थी, जो वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी से जुड़ी हुई हैं। वे सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय थे और “जीव आश्रय” नामक संस्था से जुड़े थे, जो सड़क पर रहने वाले कुत्तों के इलाज, देखभाल, भोजन और रेस्क्यू का कार्य करती है।

अस्पताल में घोषित किया गया मृत

सूत्रों के अनुसार, अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल लाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें ब्रॉटडेड घोषित कर दिया। फिलहाल उनकी मौत के कारणों को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

Check Also

मोनिका गौर का जलवा बरकरार, ग्लैम दिवा क्राउन के साथ मिसेज़ यूपी रह चुकीं विजेता

प्रयागराज की निवासी मोनिका गौर ने एक बार फिर अपने शहर का नाम रोशन किया है। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *