Himanta Biswa Sarma आज लगातार दूसरी बार Assam के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। इस शपथ ग्रहण समारोह के साथ राज्य में भाजपा नीत एनडीए सरकार का लगातार तीसरा कार्यकाल शुरू होगा। कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और इसे भव्य बनाने की तैयारी की गई है।
खानापारा में होगा भव्य शपथ ग्रहण समारोह
शपथ ग्रहण समारोह गुवाहाटी के खानापारा पशु चिकित्सा महाविद्यालय मैदान में आयोजित किया जाएगा। राज्यपाल Lakshman Prasad Acharya सुबह 11:40 बजे हिमंता बिस्व सरमा और नई मंत्रिपरिषद को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।
इस मौके पर देश के कई बड़े नेताओं और विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री शामिल हो सकते हैं। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री Narendra Modi, केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah, रक्षा मंत्री Rajnath Singh, वित्त मंत्री Nirmala Sitharaman और केंद्रीय मंत्री Sarbananda Sonowal के मौजूद रहने की संभावना जताई जा रही है।
ये नेता भी लेंगे मंत्री पद की शपथ
नई सरकार में भाजपा नेता अजंता नियोग और रामेश्वर तेली के अलावा Atul Bora तथा बीपीएफ नेता चरण बोरो मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। वहीं पूर्व मंत्री रंजीत कुमार दास को विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए एनडीए उम्मीदवार बनाया गया है।
एनडीए की रिकॉर्ड जीत
असम विधानसभा चुनाव में एनडीए ने बड़ी जीत दर्ज की है। 126 सदस्यीय विधानसभा में गठबंधन को कुल 102 सीटें मिलीं। इनमें भाजपा ने अकेले 82 सीटों पर जीत हासिल कर स्पष्ट बहुमत पाया, जबकि सहयोगी दल असम गण परिषद और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट को 10-10 सीटें मिलीं।
सरकार की प्राथमिकताएं क्या होंगी?
नई सरकार बनने के बाद भूमि अधिकार, अतिक्रमण हटाने के अभियान और विकास परियोजनाओं को गति देने पर विशेष जोर दिया जाएगा। हिमंता बिस्व सरमा पहले ही साफ कर चुके हैं कि “जाति, माटी और बेटी” उनकी सरकार की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा।
लाखों लोगों के पहुंचने की संभावना
शपथ ग्रहण समारोह को लेकर राज्यभर से भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों को बुलाया गया है। अनुमान है कि कार्यक्रम में एक लाख से ज्यादा लोग शामिल हो सकते हैं। राजनीतिक जानकार इसे सिर्फ सरकार गठन नहीं, बल्कि असम की राजनीति में एक नए संदेश और नई रणनीति की शुरुआत के तौर पर भी देख रहे हैं।
Aaina Express
