Breaking News

Noida का जापानी पार्क तेजी से तैयार, 70% काम पूरा; 8.76 करोड़ से बनेगा प्रकृति और शांति का हब

Noida में विकसित किया जा रहा जापानी थीम पर आधारित पार्क अब लगभग 70 प्रतिशत तक तैयार हो चुका है। इस परियोजना पर करीब 8.76 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि पार्क तैयार होने के बाद यहां जापानी संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी और यह स्थान शांति, प्रकृति और आध्यात्म का प्रतीक बनेगा।

करीब 9 एकड़ क्षेत्र में बन रहे इस पार्क को खास तौर पर प्राकृतिक सौंदर्य और सुकून को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। इसमें जापानी स्टाइल के झूले, ड्रैगन के आकार का झूला, सेल्फी पॉइंट, वॉकिंग ट्रैक, कृत्रिम झरने, छोटी नदियां, द्वीप और सुंदर पुल बनाए जा रहे हैं।

पार्क की एक खास विशेषता यह है कि यहां मियावाकी तकनीक से पेड़-पौधे लगाए जा रहे हैं। इस तकनीक के जरिए लगाए गए पौधे 2-3 वर्षों में घने जंगल का रूप ले लेते हैं, जिससे हरियाली तेजी से विकसित होगी।

इसके अलावा पार्क में वाटर बॉडी, ब्रिज, एम्फीथियेटर, फूड कोर्ट, पाथवे, विभिन्न प्रजातियों के पौधे, पार्किंग, एडमिन ब्लॉक, शौचालय, जापानी गज़ेबो हट, जेन गार्डन, थीम बेस्ड एंट्री प्लाजा और बच्चों के लिए प्ले जोन भी तैयार किए जा रहे हैं।

नोएडा में पहले से ही कई थीम आधारित पार्क मौजूद हैं, जैसे सेक्टर-94 का वेस्ट टू वंडर पार्क, सेक्टर-78 का वेदवन, सेक्टर-91 का औषधि पार्क, सेक्टर-137 का बायोडायवर्सिटी पार्क और सेक्टर-62, 91 व 54 के वेटलैंड पार्क। इन सभी के बीच यह नया जापानी पार्क शहर की खूबसूरती और आकर्षण को और बढ़ाने वाला है।

Check Also

कांवड़ यात्रा के दौरान आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति रहेगी जारी, वाहन पास के लिए ऑनलाइन सुविधा लागू

हापुड़ में आगामी कांवड़ यात्रा के दौरान आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति प्रभावित न हो, इसके …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *