Breaking News

लखनऊ से इंटरनेशनल उड़ानों की आंशिक बहाली, 8 फ्लाइट्स शुरू; करीब 600 यात्रियों ने भरी उड़ान, 15 अब भी रद्द

खाड़ी देशों में जारी तनाव और अमेरिका, ईरान और इस्राइल के बीच बढ़े सैन्य टकराव का असर हवाई सेवाओं पर साफ दिखाई दे रहा है। हालांकि इस बीच लखनऊ से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का संचालन धीरे-धीरे सामान्य होने लगा है। रविवार को लखनऊ से जेद्दा और मस्कट के लिए कुल आठ उड़ानें संचालित की गईं, जिनसे करीब 600 यात्रियों ने यात्रा की। फिर भी खाड़ी के कई अन्य शहरों के लिए आने-जाने वाली 15 उड़ानें अब भी रद्द रहीं।

जेद्दा और मस्कट के लिए उड़ानें संचालित

रविवार को जेद्दा से लखनऊ आने वाली सऊदी एयरलाइंस की फ्लाइट SV-892 का संचालन किया गया। इसके अलावा मस्कट से आने वाली OV-705 और WY-265 तथा जेद्दा से आने वाली SV-890 उड़ानों से यात्री लखनऊ पहुंचे।

वहीं लखनऊ से जेद्दा के लिए SV-890 और SV-891 उड़ानें रवाना हुईं। इसके साथ ही मस्कट के लिए OV-706 और WY-266 फ्लाइटों से भी यात्रियों ने अपने गंतव्य के लिए उड़ान भरी। इन उड़ानों के संचालन से यात्रियों को कुछ राहत मिली और एयरपोर्ट पर गतिविधियां सामान्य होती दिखाई दीं।

दुबई और अबुधाबी समेत कई शहरों की उड़ानें रद्द

हालांकि खाड़ी क्षेत्र में बने तनाव का असर अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। रविवार को लखनऊ से दुबई जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की IX-193 और IX-197दम्माम के लिए XY-897रियाद के लिए IX-189अबुधाबी के लिए इंडिगो की 6E-1415दम्माम के लिए 6E-97शारजाह के लिए 6E-1423 और रियाद के लिए XY-334 उड़ानें रद्द कर दी गईं।

आने वाली सात उड़ानों पर भी असर

लखनऊ आने वाली कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें भी प्रभावित रहीं। दम्माम से XY-896अबुधाबी से 6E-1416शारजाह से 6E-1424दुबई से IX-194रियाद से IX-190दम्माम से 6E-98 और रियाद से XY-333 उड़ानों को भी रद्द कर दिया गया।

हालात सामान्य होने तक अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के संचालन पर असर बने रहने की संभावना जताई जा रही है।

Check Also

रंगभरी एकादशी के दिन Shri Kashi Vishwanath Temple में नियम ताक पर, गर्भगृह में खींची गईं तस्वीरें

वाराणसी स्थित श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में रंगभरी एकादशी के अवसर पर सुरक्षा और प्रोटोकॉल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *