Breaking News

“प्रतापगढ़ में कृत्रिम तालाबों में दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन, भक्तों ने नाच-गाने के साथ मां को दी अलविदा, कड़ी रही सुरक्षा”

प्रतापगढ़ जिले में दुर्गा पूजा के समापन के बाद शुक्रवार को मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन विधि-विधान के साथ किया गया। प्रशासन द्वारा बनाए गए कृत्रिम तालाबों में प्रतिमाओं को विसर्जित किया गया। इस दौरान भक्तों ने नाचते-गाते मां को विदाई दी।

पंडालों में अंतिम आरती के बाद भक्तों ने गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली। जगह-जगह महिलाओं और युवतियों ने भक्ति भाव से नाचते-गाते मां को विदा किया। शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालु “जय माता दी” के जयकारे लगाते हुए दिखे।

विसर्जन के लिए प्रशासन ने कृत्रिम तालाबों की व्यवस्था की थी। शहर में सई नदी के किनारे बने अस्थायी तालाब में भी बड़ी संख्या में प्रतिमाओं का विसर्जन हुआ। यह व्यवस्था पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए की गई थी।

पूजा पंडालों में भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए। भक्तों ने प्रसाद का आनंद लिया और पूरे जिले में उल्लास का माहौल बना रहा।

विसर्जन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन अलर्ट पर रहा। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक विसर्जन मार्गों पर जगह-जगह पुलिस बल तैनात किए गए थे। अधिकारी लगातार गश्त कर व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।

Check Also

इटावा हाईस्कूल परीक्षा में फर्जीवाड़ा उजागर, सगे भाई ने दिया परीक्षा और फ्लाइंग स्क्वॉड ने पकड़ा

इटावा में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा के दौरान एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया। जिला पंचायत उच्च …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *