Breaking News

ईमानदारी की मिसाल: मथुरा में ऑटो ड्राइवर ने यात्री का 50 हजार रुपये से भरा बैग लौटाया – मथुरा न्यूज़

मथुरा रेलवे जंक्शन पर एक ऑटो चालक की ईमानदारी सामने आई है। सर्कुलेटिंग एरिया में गिरे यात्री के बैग को ऑटो चालक ने जीआरपी थाने में जमा कर दिया। बैग में 50 हजार रुपये रखे थे।

 

भरतपुर के कोठी शिव मंदिर के ब्रजनगर निवासी मदन मोहन दिल्ली जाने के लिए जंक्शन पहुंचे थे। वह बिजली का सामान खरीदने जा रहे थे। सर्कुलेटिंग एरिया में उनका बैग गिर गया। काफी खोजने के बाद भी बैग नहीं मिला। उन्होंने जीआरपी थाने में इसकी सूचना दी।

सुखदेव नगर सौंख रोड निवासी ऑटो चालक शमरूद्दीन को टेम्पो स्टैंड के पास यह बैग मिला। उन्होंने तुरंत बैग को थाने में जमा करा दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक यादराम ने बैग की जांच की। उन्होंने मदन मोहन को सूचित किया कि उनका बैग थाने में सुरक्षित है।

थाना प्रभारी ने बैग की पहचान और उसमें रखे सामान की पूरी जांच के बाद मदन मोहन को बैग लौटा दिया। बैग वापस पाकर मदन मोहन ने राहत की सांस ली।

 

Check Also

एंटी पेपर लीक संशोधन बिल पास, अमित शाह बोले- छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को मिलेगी कड़ी सजा

लोकसभा से एंटी पेपर लीक संशोधन विधेयक 2026 पारित होने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *