Breaking News

गर्मी में सफर अब होगा आसान: गाजीपुर होकर चलेगी आनंद विहार-जोगबनी स्पेशल ट्रेन, 12 बार देगी सेवा

 

रेलवे प्रशासन ने ग्रीष्मकालीन यात्री भीड़ को देखते हुए एक विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। आनंद विहार टर्मिनल से जोगबनी के बीच चलने वाली यह ट्रेन वाराणसी, गाजीपुर सिटी, बलिया और छपरा होते हुए जाएगी।

 

ट्रेन संख्या 04094 आनंद विहार टर्मिनल से 24 अप्रैल से 10 जुलाई तक हर बृहस्पतिवार को रात 11:55 बजे चलेगी। यह ट्रेन जोगबनी तीसरे दिन सुबह 7:30 बजे पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04093 जोगबनी से 26 अप्रैल से 12 जुलाई तक हर शनिवार को सुबह 9:30 बजे चलकर दूसरे दिन शाम 4 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी।

इस विशेष ट्रेन में कुल 20 डिब्बे होंगे। इनमें 3 सामान्य द्वितीय श्रेणी, 15 शयनयान श्रेणी और 2 एसएलआर कोच शामिल हैं। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में कुल 12 फेरे लगाएगी।

यह ट्रेन यात्रा के दौरान प्रमुख स्टेशनों जैसे गाजियाबाद, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, सुल्तानपुर, जौनपुर, वाराणसी, गाजीपुर सिटी, बलिया, छपरा, हाजीपुर, बरौनी, कटिहार और पूर्णिया पर रुकेगी। यह सुविधा यात्रियों को बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश की यात्रा में विशेष राहत प्रदान करेगी।

 

Check Also

CBSE की नई भाषा नीति पर उठे सवाल, BJP नेता बोले- छात्रों पर बढ़ेगा दबाव

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के हालिया नोटिफिकेशन को लेकर देश के शैक्षिक और राजनीतिक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *