Breaking News

भाजपा ने ‘गांव चलो’ अभियान की शुरुआत की: बस्ती में 884 घरों में संपर्क, मंदिरों की सफाई और चौपाल का आयोजन

 

बस्ती में भाजपा ने गांव चलो अभियान की शुरुआत की।

बस्ती में भाजपा ने गांव चलो अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान के तहत कार्यकर्ताओं ने मंदिरों की सफाई की और चौपालों का आयोजन किया। कार्यकर्ताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी।

 

पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी ने हर्रैया विधानसभा के कवलपुर गांव में चौपाल लगाई। उन्होंने सोनपति, शोभा, लीला, अकलपति, जगमोहन, लालजी, जानकी और सुमिरन को योजनाओं का लाभ मिलने पर सम्मानित किया।

भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने कप्तानगंज क्षेत्र के कटरी गांव में घर-घर संपर्क अभियान चलाया। उन्होंने मंदिर की सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। बूथ समिति की बैठक में उन्होंने मोदी सरकार के 11 वर्ष और योगी सरकार के 8 वर्षों की उपलब्धियों को साझा किया।

बस्ती में भाजपा ने गांव चलो अभियान की शुरुआत की।

पूर्व सांसद द्विवेदी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता-आधारित पार्टी है। यह गांव, गरीब और किसानों के कल्याण के लिए काम करती है। भाजपा अब देश के 20 से अधिक राज्यों में सत्ता में है।

13 अप्रैल तक चलेगा अभियान जिलाध्यक्ष मिश्र के अनुसार यह अभियान 13 अप्रैल तक चलेगा। इस दौरान हर कार्यकर्ता गांव या वार्ड में जाकर शोभायात्रा, चौपाल, सम्मान समारोह और स्वच्छता अभियान करेगा। जिले में कुल 884 घरों में संपर्क किया गया। कार्यक्रम में देवेन्द्र सिंह, भानु प्रताप सिंह, मनीष सिंह, गुलाब चन्द्र मोदनवाल, अंकुर सिंह, धर्मेन्द्र सिंह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Check Also

यूपी-लखनऊ में कमजोर मानसून की चेतावनी, गर्मी बढ़ी; खेती पर असर पड़ने की संभावना

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इन दिनों मौसम पूरी तरह साफ बना हुआ है …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *