Breaking News

एटा में शस्त्र लाइसेंस समर्पण अभियान को मिल रही बड़ी सफलता: 112 बुजुर्गों ने स्वेच्छा से किए अपने हथियार लाइसेंस जमा, जिले में कुल 32,000 लाइसेंसधारी मौजूद – एटा समाचार

 

एटा के जिलाधिकारी प्रेमरंजन सिंह की पहल पर चलाए जा रहे स्वैच्छिक शस्त्र लाइसेंस समर्पण अभियान को सफलता मिल रही है। अब तक 112 बुजुर्ग नागरिकों ने अपने शस्त्र लाइसेंस स्वेच्छा से जमा कर दिए हैं।

 

जिले में कुल 32,000 लाइसेंसधारी हैं। इनके पास डबल बैरल बंदूक, रिवाल्वर, राइफल, रिपीटर, सेमी और माउजर जैसे हथियारों के लाइसेंस हैं। जिलाधिकारी ने शस्त्र लाइसेंस की बढ़ती मांग को देखते हुए यह अभियान शुरू किया है।

अभियान के तहत विशेष रूप से उन बुजुर्ग लाइसेंसधारियों से अपील की गई है, जो शारीरिक रूप से कमजोर हैं और हथियार का उपयोग करने में असमर्थ हैं। जिलाधिकारी की इस अपील का सकारात्मक प्रभाव दिख रहा है।

अपर जिला मजिस्ट्रेट सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि जिन लोगों ने अपने लाइसेंस समर्पित किए हैं, उन्हें जिलाधिकारी द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है। यह अभियान जिले में लोगों के बीच जागरूकता बढ़ा रहा है।

 

Check Also

चंद्रबाबू नायडू का भरोसा, पीएम मोदी के नेतृत्व में 2047 तक विकसित राष्ट्र बनेगा भारत

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की प्रशंसा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *