Breaking News

सिद्धार्थनगर में निर्माणाधीन निरीक्षण, चेंज रूम और दर्शक दीर्घा का कार्य प्रगति पर

सिद्धार्थनगर में मुख्य विकास अधिकारी ने मिनी स्टेडियम का उद्घाटन किया।

सिद्धार्थनगर के विकास खंड मिठवल में एक नए मिनी स्टेडियम का निर्माण कार्य चल रहा है। मुख्य विकास अधिकारी जयेंद्र कुमार ने ग्राम पंचायत साड़ीकला में इस निर्माणाधीन खेल मैदान का निरीक्षण किया।

 

निरीक्षण के दौरान पाया गया कि खेल मैदान की बाउंड्री वॉल और गेट का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। चेंज रूम और दर्शक दीर्घा का निर्माण कार्य प्रगति पर है। मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिए कि चेंज रूम और दर्शक दीर्घा के निर्माण की तकनीकी जांच लोक निर्माण विभाग, बांसी के अधिशासी अभियंता से कराई जाए।

स्टेडियम में रनिंग ट्रैक और ओपन जिम का काम अभी बाकी है। मैदान में मिट्टी पटाई का कार्य महात्मा गांधी नरेगा योजना के तहत किया गया है। मुख्य विकास अधिकारी ने खंड विकास अधिकारी मिठवल को सभी निर्माण कार्य मानकों के अनुसार पूरा करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के समय खंड विकास अधिकारी सौरभ पांडेय, एपीओ-मनरेगा, तकनीकी सहायक, कंसल्टिंग इंजीनियर और ग्राम सचिव मौजूद रहे।

 

Check Also

चंद्रबाबू नायडू का भरोसा, पीएम मोदी के नेतृत्व में 2047 तक विकसित राष्ट्र बनेगा भारत

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की प्रशंसा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *