Breaking News

“अयोध्या राम मंदिर में परकोटे का निर्माण जून तक पूरा, 8 एकड़ क्षेत्र में लगेगा 9 लाख घन फुट पत्थर”

 

राम मंदिर के शिखर के निर्माण के साथ ही परकोटे का निर्माण कार्य चल रहा है।

राम जन्मभूमि परिसर में बन रहे राम मंदिर के शिखर का काम तेजी से चल रहा है। परकोटे का निर्माण कार्य भी चल रहा है, जून के अंत तक इसे पूरा किया जाएगा। यह जानकारी श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के न्यासी डॉ अनिल मिश्र ने दी है। उन्होंने बताया “निर्माण की

.

राम मंदिर के साथ ही आठ एकड़ में निर्माणाधीन परकोटे का निर्माण तेजी से हो रहा है। इसमें राम मंदिर के सापेक्ष दोगुने पत्थर लगेगा। जिसमें करीब नौ लाख घन फुट का प्रयोग होना है।

परकोटे का निर्माण कार्य दिन रात हो चल रहा है।

बीते दिनों श्रमिकों के संकट के कारण परकोटे का निर्माण सितम्बर -अक्टूबर तक पूरा होने की अटकलें लगाई जा रही थी। फिलहाल तीर्थ क्षेत्र के पदाधिकारी इस बात से उत्साहित हैं कि निर्माण कार्य निर्धारित डेडलाइन के अनुसार चल रहा है।

परकोटे में दो मंदिर का निर्माण पूरा हो गया है।

परकोटे में निर्माणाधीन छह मंदिरों में दो मंदिरों का निर्माण पूरा

तीर्थ क्षेत्र के न्यासी डॉ मिश्र ने बताया “परकोटे में निर्माणाधीन छह मंदिरों में से दो मंदिरों के शिखर का निर्माण पूरा हो गया है। बताया गया कि शेष चार मंदिरों के शिखर का निर्माण भी अप्रैल माह तक पूरा हो जाएगा। सप्त मंडपम के सातों मंदिरों महर्षि अगस्त्य, महर्षि वशिष्ठ, महर्षि वाल्मीकि, महर्षि विश्वामित्र, निषादराज, माता शबरी व देवी अहिल्या का भी निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है और यह निर्माण भी समय से पूरा हो जाएगा।”

Check Also

एंटी पेपर लीक संशोधन बिल पास, अमित शाह बोले- छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को मिलेगी कड़ी सजा

लोकसभा से एंटी पेपर लीक संशोधन विधेयक 2026 पारित होने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *