Breaking News

लखनऊ में 11 जनवरी से मौसम में बदलाव: बूंदाबांदी की संभावना, ठंड में वृद्धि और तेज बर्फीली हवाओं के झोंके चलेंगे – लखनऊ न्यूज़।

 

लखनऊ में तड़के सुबह के समय में घने कोहरे का असर है। विभाग का कहना है कि दोपहर बाद मौसम साफ होग। दिन में धूप निकलने की संभावना है। साथ ही बादल भी छाए रहेंगे। बर्फीली हवाओं की रफ्तार कम होने से लोगों को थोड़ी राहत मिलेगी। पूर्वी हवा के चलते मौसम में बदला

.

गुरुवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 20.2 डिग्री रहा। यह सामान्य तापमान से 0.2 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री रहा। यह सामान्य तापमान की तुलना में 1.2 डिग्री कम दर्ज किया गया है। अधिकतम आद्रता 94 फीसदी और न्यूनतम आद्रता 53 फीसदी दर्ज की गई है।

11 जनवरी से बदलेगा मौसम लखनऊ समेत पूरे उत्तर भारत में 11 जनवरी से मौसम में बदलाव शुरू हो जाएगा। मौसम वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में बदलाव हो रहा है। शनिवार रात से मौसम में बदलाव होना शुरू हो जाएगा। रविवार को कई जगहों पर बूंदाबांदी की स्थिति देखने को मिलेगी। इसके बाद फिर मौसम में बदलाव होगा। ठंड बढ़ेगी। तेज बर्फीली हवाओं के झोंके चलेंगे। कोहरे का असर भी देखने को मिलेगा।

Check Also

गर्मी में बेकाबू हुए जानवर: एक महीने में कुत्ते, बिल्ली और बंदरों ने 12 हजार लोगों को काटा, स्थिति और बिगड़ने की आशंका – बुलंदशहर न्यूज।

  बुलंदशहर में बढ़ते तापमान के साथ आवारा और पालतू जानवरों के हमले तेज हो …

Leave a Reply

Your email address will not be published.