Breaking News

कांग्रेस कार्यकर्ता की मौत का कारण हार्ट अटैक: पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा, राहुल गांधी बोले- यूपी में संविधान की हत्या हुई – उत्तर प्रदेश समाचार।

 

लखनऊ में बुधवार को प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता प्रभात पांडेय की मौत हो गई। अब इस पर सियासत शुरू हो गई है। राहुल गांधी ने X पर लिखा- उत्तर प्रदेश में लोकतंत्र और संविधान की फिर से हत्या हुई। कांग्रेस के बब्बर शेर संविधान के लिए संघर्ष जारी र

.

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा- प्रभात की मौत के लिए सरकार जिम्मेदार है। यह मौत नहीं, हत्या है। मरने से पहले प्रभात ने कार्यकर्ताओं को बताया कि उन्हें पुलिस ने पीटा।

वहीं, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि मौत कैसे हुई, इसकी जांच कराई जाएगी। प्रभात पांडेय (30) मूल रूप से गोरखपुर के रहने वाले थे। वह यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव रह चुके हैं।

देर रात प्रभात पांडेय के शव का पोस्टमॉर्टम हुआ। प्रारंभिक रिपोर्ट में पता चला कि हार्ट अटैक से उनकी मौत हुई। आज शव को गोरखपुर स्थित उनके घर ले जाया जाएगा।

Check Also

पुलिस बनकर CM सुरक्षा का दावा, आरोपी पकड़ा गया; सचिवालय में सुरक्षा चूक उजागर

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *