Breaking News

एलएंडटी के यार्ड में गैंट्री गिरने से इलेक्ट्रिशियन की मौत: मेरठ में रविवार दोपहर हुआ हादसा, अधिकारियों ने घटना को छिपाने की कोशिश की, 4 कर्मचारी घायल।

 

मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के शताब्दीनगर में एलएंडटी कंपनी का यार्ड गिरने से बिहार के समहोता निवासी इलेक्ट्रिशियन सुबोध (35) की मौत हो गई। 4 मजदूर घायल हो गए। कंपनी के अधिकारी कई घंटे तक घटना को छिपाने में लगे रहे।

.

देश की बड़ी कंपनी एलएंडटी नमो भारत ट्रेन के प्रोजेक्ट पर काम कर रही है। कंपनी का शताब्दीनगर में यार्ड बना हुआ है। रविवार दोपहर को यार्ड में मशीनों का काम चल रहा था। इलेक्ट्रिशियन सुबोध, बुलंदशहर निवासी सुनील, गाजियाबाद निवासी मोनू और सहारनपुर निवासी सुऐब एवं जुबैर काम कर रहे थे। अचानक मशीन का गैंट्री गिर गया। सुबोध मशीन के नीचे दब गया। बाकी 4 साथी बुरी तरह घायल हो गए। कंपनी के लोगों ने सभी को अस्पताल में भर्ती कराया जहां सुबोध को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बाकी घायलों की भी हालत सही नहीं है। मामले की जानकारी पर परतापुर पुलिस मौके पर पहुंची। सुबोध के शव काे पुलिस ने मोर्चरी भेजा। एएसपी ब्रह्मपुरी अंतरिक्ष जैन ने बताया कि सुबोध के परिजनों को मौत की जानकारी दे दी गई है। परिजनों की तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

ये कहना है अधिकारियों का पूरे मामले में एनसीआरटीसी के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पुनीत वत्स का कहना है कि मेरठ में प्रीकास्ट यार्ड में एक गैंट्री को डिमोबिलाइज करने के दौरान एक दुर्घटना हो गई। काम कर रहे 5 मजदूर घायल हो गए। 3 मजदूरों को हल्की चोट आई। एक की मौत हो।गई। दूसरे मजदूर का इलाज चल रहा है।

मौके पर एलएंडटी अधिकारियों से घटना की जानकारी लेते पुलिस अधिकारी।

Check Also

प्रयागराज में 980 करोड़ की लागत से एलिवेटेड ब्रिज निर्माणाधीन, शहर के जाम से मिलेगी बड़ी राहत

प्रयागराज में लगभग 980 करोड़ रुपये की लागत से एक सिक्स लेन एलिवेटेड ब्रिज का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *