Breaking News

काम का मुद्दा: 15 को प्रधानमंत्री वंदे भारत को दिखाएंगे हरी झंडी, वाराणसी से आजमगढ़ का किराया बढ़ा; पढ़ें: महत्वपूर्ण खबरें

 

वाराणसी-आजमगढ़ मार्ग स्थित बलिरामगंज में एनएचएआई के टोल प्लाजा शुरू होने से रोडवेज बसों का किराया भी बढ़ गया। अब वाराणसी से आजमगढ़ के लिए सात रुपये ज्यादा किराया देना होगा। सिटी बसों की सेवा भी प्रभावित है। तीन दिन से सिटी की डीजल बसें टोल प्लाजा की ओर नहीं जा रही हैं। इन बसों का भी किराया बढ़ाए जाने पर मंथन चल रहा है।

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम वाराणसी परिक्षेत्र के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (ग्रामीण) वीके श्रीवास्तव ने बताया कि वाराणसी से आजमगढ़ का किराया सात रुपये प्रति यात्री बढ़ाया गया है। वहीं, चंदवक, देवगांव और लालगंज जाने के लिए भी सात रुपये अधिक किराया देना होगा। टोल के कारण यह निर्णय लिया गया है।

वाराणसी सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड की लगभग 15 बसें चोलापुर, धरसौना, सिंधौरा, दानगंज, चंदवक व खुज्झी मोड़ के बीच संचालित होती है। रोजाना 700 से 800 यात्रियों की आवाजाही होती है। ऐसे में उन्हें पिछले तीन दिनों से आवागन में परेशानी हो रही है। सिटी के चालकों, परिचालकों ने बताया कि टोल के कारण सेवा स्थगित है। किराया बढ़ाने पर मंथन चल रहा है। कम से कम छह से सात रुपये किराया बढ़ाया जाएगा।

Check Also

हैदराबाद में पुलिस ने पकड़ा 4,000 किलो मिलावटी अदरक-लहसुन पेस्ट, आरोपी 21 साल का

हैदराबाद के खैरताबाद इलाके में पुलिस ने बुधवार को एक घर में चल रही अवैध …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *