Breaking News

दो दुल्हनें जेवरात लेकर भाग जाती हैं: मंदिर में मुंह दिखाया, फिर शादी, विदा करा ले गए भाई, युवती-भाई के फोन बंद

अलीगढ़ महानगर के क्वार्सी इलाके में दो युवकों की बिचौलियों ने शादी कराईं और दो दिन बाद ही दुल्हनें लाखों के जेवरात लेकर फरार हो गईं। परिवारों ने पुलिस से शिकायत की। जिसमें बताया कि बिचौलियों ने अस्सी-अस्सी हजार रुपये लेकर शादी कराई थीं। पुलिस ने शिकायतों का संज्ञान लेते हुए दो बिचौलियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

 

 

पहला वाकया चंपा विहार साकेत कालोनी के मानव बंसल के साथ हुआ। मानव द्वारा पुलिस को बताया गया कि 14 मई को उसकी शादी बुलंदशहर के खुर्जा स्थित चामुंडा मंदिर में नेहा नाम की युवती से कराई गई। उसी मंदिर में पहले मुंह दिखाई कराई गई थी। शादी कराने में धनीपुर ब्लाक की मोहन नगर कालोनी निवासी पुष्पा देवी, सूर्य विहार निवासी प्रदीप शर्मा, कमलेश व बबलू ने बिचौलिये की भूमिका निभाई। शादी के बाद नेहा को विदा कराकर घर लाया।

15 मई को उसके भाई सोनू व प्रदीप विदा कराकर ले गए। जाते समय वह अपने साथ दूल्हा पक्ष द्वारा चढ़ाए गए कई लाख के जेवरात व मुंह दिखाई के रुपये तक साथ ले गई। 17 मई को उसे वापस ससुराल विदा कराने के लिए नेहा के भाइयों को फोन किया तो मोबाइल स्विच आफ था। युवती का फोन भी बंद था। इसी बीच पता चला कि इसी तरह की घटना उनके ही मोहल्ले के दिनेश के साथ हुई है।

Check Also

पाकिस्तानी वायुसेना का चीनी लड़ाकू विमान JF-17 हुआ क्रैश; उड़ान के दौरान तकनीकी गड़बड़ी के बाद पैराशूट की मदद से सुरक्षित बचे पायलट

पाकिस्तान वायुसेना (PAF) से जुड़ी एक बड़ी दुर्घटना सामने आई है, जहाँ उसका अग्रिम पंक्ति …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *