Breaking News

महाशिवरात्रि पर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा: देर रात रेलवे स्टेशन पहुंचे एसपी, डीएम के साथ मंदिरों की व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण – गाज़ीपुर न्यूज़

 

अधिकारियों ने सुरक्षा का जायजा लिया।

गाजीपुर में महाशिवरात्रि महापर्व को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने बीती रात थाना कोतवाली क्षेत्र का भ्रमण किया। उन्होंने शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।

 

एसपी ने गाजीपुर सिटी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर, उप जिलाधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी नगर और थानाध्यक्ष कोतवाली पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।

अधिकारियों ने सुरक्षा का जायजा लिया।

मंदिरों में सुरक्षा का लिया जायजा वहीं आज महाशिवरात्रि पर्व को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी आर्यका अखौरी और पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने महाहर धाम समेत अन्य शिव मंदिरों का स्थलीय निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने कहा कि मंदिरों में श्रद्धालुओं की अधिक भीड़ की संभावना है। उन्होंने दर्शन व्यवस्था सुचारू रखने के लिए महाहर धाम में की गई तैयारियों का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

Check Also

Gorakhpur में हेल्थ इंश्योरेंस ठगी का बड़ा खुलासा, Decent Hospital का मैनेजर पुलिस की गिरफ्त में

Gorakhpur के तारामंडल स्थित बुद्ध विहार पार्ट-ए में सील किए गए डिसेंट हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर के मैनेजर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *