Breaking News

विधायक प्रतीक भूषण सिंह ने जन्मदिन समारोह से किया इनकार, बोले – न बधाई चाहिए, न कोई उत्सव… हमारा एकमात्र लक्ष्य लाहौर है।

 

गोंडा सदर से भाजपा विधायक और कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बेटे प्रतीक भूषण सिंह ने इस साल अपना जन्मदिन न मनाने का फैसला किया है। सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने साफ किया कि न कोई जश्न होगा, न बधाइयों की जरूरत है।

 

प्रतीक भूषण सिंह ने अपने पोस्ट में लिखा— “इस जन्मदिन का केवल एक ही उद्देश्य है— अपने मूर्ख पड़ोसी पाकिस्तान को ऐसा सबक सिखाना जो इतिहास में दर्ज हो जाए। इतना तीखा प्रहार होगा कि उसकी पीढ़ियां याद रखेंगी।”उन्होंने आगे कहा कि वे अपनी भावना को महाराणा प्रताप के विचारों से जोड़ते हैं— “महिमा के लिए नहीं, तालियों के लिए नहीं, बल्कि सम्मान और कर्तव्य के लिए।”

केक नहीं, कर्तव्य की बात भाजपा विधायक ने लिखा कि इस बार न केक काटूंगा, न कोई समारोह होगा। अगला जन्मदिन तभी मनाया जाएगा जब लक्ष्य पूरा होगा। उन्होंने दो टूक कहा- हमारा लक्ष्य लाहौर है। जब इस पोस्ट को लेकर भास्कर ने विधायक प्रतीक भूषण सिंह से बात की, तो उन्होंने अपने फैसले को दोहराते हुए कहा- भारतीय सेना जिस तरह पाकिस्तान को जवाब दे रही है, ऐसे समय में जन्मदिन मनाने का कोई औचित्य नहीं है। उन्होंने जोड़ा- हम भारतीय सेना के साथ हैं, हर उस कदम के साथ हैं जो देश की रक्षा के लिए उठाया जाएगा। हमारा एक ही लक्ष्य है- लाहौर हमारा होना चाहिए।

 

Check Also

Badaun में HPCL प्लांट को फिर से शुरू करने की कवायद, नए स्टाफ का पुलिस वेरिफिकेशन जारी

Badaun में दोहरे हत्याकांड के बाद बंद पड़ा Hindustan Petroleum Corporation Limited (HPCL) प्लांट अब जल्द दोबारा शुरू …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *