झांसी आने वाली कई ट्रेनों का संचालन इन दिनों प्रभावित रहने वाला है। इसकी वजह गोंडा–बुढ़वाल रेलखंड के गोंडा–कचहरी स्टेशन के बीच तीसरी लाइन निर्माण कार्य के चलते किया जा रहा नॉन-इंटरलॉकिंग काम है।
रेलवे प्रशासन ने इस कार्य के कारण कई ट्रेनों को रद्द करने, कुछ के मार्ग बदलने और कुछ को देरी से चलाने का फैसला लिया है। अधिकारियों के अनुसार, इस दौरान यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए सफर से पहले ट्रेन की स्थिति जरूर जांच लें।
ये ट्रेनें रहेंगी रद्द:
ट्रेन संख्या 22199 ग्वालियर–बलरामपुर एक्सप्रेस – 18 मार्च को रद्द
ट्रेन संख्या 22200 बलरामपुर–ग्वालियर एक्सप्रेस – 19 मार्च को रद्द
ट्रेन संख्या 12597 गोरखपुर–मुंबई एक्सप्रेस – 17 मार्च को रद्द
ट्रेन संख्या 12598 मुंबई–गोरखपुर एक्सप्रेस – 18 मार्च को रद्द
ट्रेन संख्या 15029 पुणे–गोरखपुर एक्सप्रेस – 19 मार्च को रद्द
ट्रेन संख्या 15030 गोरखपुर–पुणे एक्सप्रेस – 21 मार्च को रद्द
इन ट्रेनों के बदले गए मार्ग:
रेलवे ने कई ट्रेनों को वैकल्पिक रास्तों से चलाने का निर्णय लिया है। ये ट्रेनें बाराबंकी, अयोध्या और मनकापुर होकर संचालित की जाएंगी। इनमें ओखा–गोरखपुर, मुंबई–गोरखपुर, यशवंतपुर–गोरखपुर, एर्नाकुलम–बरौनी, त्रिवेंद्रम–गोरखपुर, पनवेल–गोरखपुर और गोरखपुर–बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस शामिल हैं।
ये ट्रेनें चलेंगी देरी से:
ट्रेन संख्या 11123 ग्वालियर–बरौनी एक्सप्रेस – 19 मार्च को करीब 2 घंटे की देरी से
ट्रेन संख्या 22537 गोरखपुर–लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस – 19 मार्च को लगभग 2 घंटे 20 मिनट देरी से रवाना होगी
आंशिक रूप से रद्द ट्रेनें:
ट्रेन संख्या 07075 हैदराबाद–गोरखपुर एक्सप्रेस – गोमतीनगर से गोरखपुर के बीच रद्द
ट्रेन संख्या 07076 गोरखपुर–हैदराबाद एक्सप्रेस – गोरखपुर से गोमतीनगर के बीच रद्द
ट्रेन संख्या 22199 ग्वालियर–बलरामपुर एक्सप्रेस – लखनऊ से बलरामपुर के बीच रद्द
ट्रेन संख्या 22200 बलरामपुर–ग्वालियर एक्सप्रेस – बलरामपुर से लखनऊ के बीच रद्द
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जांच कर लें, ताकि किसी भी असुविधा से बचा जा सके।
Aaina Express
