Breaking News

लखनऊ में प्लॉट के नाम पर ₹22 लाख की ठगी: फर्जी दस्तावेजों से कराया बैनामा, कब्जे के समय हुआ फ्रॉड का खुलासा

 

कृष्णानगर थाना क्षेत्र के विजय नगर में एक महिला के साथ प्लॉट के नाम पर बड़ी धोखाधड़ी सामने आई है। सुमन जायसवाल ने अलीनगर सुनहरा में 1400 वर्गफुट का प्लॉट खरीदा था। इस प्लॉट की बैनामा प्रक्रिया कृपाशंकर शुक्ला, ध्रुव नारायण यादव और उपेंद्र यादव के साथ की गई थी।

 

महिपाल नाम के व्यक्ति ने कूटरचित तरीके से यह बैनामा कराया। जब पीड़िता प्लॉट पर कब्जा लेने गई, तब पता चला कि पूरी रजिस्ट्री प्रक्रिया में धोखाधड़ी की गई है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने एक गिरोह बनाकर उनके भतीजे विशाल जायसवाल को भी फंसाया और उससे 15 लाख रुपए हड़प लिए।

सुमन जायसवाल ने पुलिस उपायुक्त दक्षिणी से शिकायत की। इंस्पेक्टर पीके सिंह ने बताया कि उच्च अधिकारियों के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता के अनुसार, आरोपियों ने कुल 22 लाख रुपए की ठगी की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

Check Also

रोहित शर्मा के वनडे करियर पर सस्पेंस बरकरार, लॉर्ड्स मैच के बाद हो सकता है बड़ा फैसला

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा के वनडे करियर को लेकर नई चर्चाएं शुरू …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *