Breaking News

UP न्यूज़ :पांच तस्कर धरे गए… सवा कुंतल माल बरामद,कोयले की आड़ में ओडिशा से ताजनगरी पहुंची गांजा की खेप

 

उत्तर प्रदेश के आगरा में ओडिशा से आने वाले गांजे की तस्करी नहीं रुक पा रही है। सोमवार रात को शाहगंज क्षेत्र में कोयले की आड़ में ट्रक में छिपाकर 1.30 क्विंटल गांजा लाया गया था। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) और शाहगंज पुलिस ने घेराबंदी कर ट्रक पकड़ा। पांच तस्कर गिरफ्तार किए। आरोपियों को जेल भेजा गया है। दो आरोपी अभी फरार हैं।

गांजे को उत्तर प्रदेश, दिल्ली सहित पांच राज्यों में खपाया जाना था। एएनटीएफ के सीओ इरफान नासिर खान ने बताया कि पिछले दिनों हाथरस में तस्कर गिरफ्तार किए गए थे। उन्होंने गांजा तस्करी करने वालों के बारे में बताया था। इस पर तस्करों के मूवमेंट की जानकारी ली जा रही थी।

Check Also

इटावा हाईस्कूल परीक्षा में फर्जीवाड़ा उजागर, सगे भाई ने दिया परीक्षा और फ्लाइंग स्क्वॉड ने पकड़ा

इटावा में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा के दौरान एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया। जिला पंचायत उच्च …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *