Breaking News

मिल्कीपुर उपचुनाव: CM योगी ने रणनीति बनाई, कहा कि विपक्ष की गुमराह करने की राजनीति का जवाब दें

 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मिल्कीपुर विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चुनाव प्रभारियों, पार्टी पदाधिकारियों के साथ सर्किट हाउस में समीक्षा की। चुनाव को लेकर उन्होंने बूथ प्रबंधन पर विशेष जोर दिया। बूथ प्रबंधन के विभिन्न विषयों पर उन्होंने विस्तार से पदाधिकारियों को जानकारी दी। सीएम योगी आदित्यनाथ ने “हर घर तिरंगा (13 से 15 अगस्त)” अभियान को लेकर पार्टी पदाधिकारियों को प्रत्येक परिवार से सम्पर्क स्थापित करने के लिए निर्देशित किया।

विपक्षियों के दोहरे रवैये की पोल जनता के सामने खोलें

 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा। बोले कि सरकार हर वर्ग के लिए विकास योजनाएं चला रही हैं। इसका लाभ भी आमजन को मिल रहा है। हमारे कार्यकर्ता हर हाल में आमजन से जुड़कर विकास के मुद्दे लोगों तक पहुंचाएं। सीएम ने कार्यकर्ताओं से कहा कि विपक्ष की गुमराह करने की राजनीति का जवाब दें। इसके लिए पदाधिकारियों को सक्रिय रहना होगा। लोकसभा चुनाव में विपक्षियों ने जनता से छलावा किया है। सीएम ने कहा कि संविधान की रक्षा भाजपा सरकारों के समय ही की गई। कांग्रेस के समय में अनेक चुनी हुई सरकारों को बर्खास्त किया गया। सीएम ने कार्यकर्ताओं से कहा कि विपक्षियों के दोहरे रवैये की पोल जनता के सामने खोंले।

सीएम ने बूथ जीतो, चुनाव जीतो का दिया मंत्र 

 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘बूथ जीतो चुनाव जीतो’ अभियान को गति देने के लिए सभी की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए भी कहा। सभी बूथ समितियों को सक्रिय करने के साथ लाभार्थियों से लगातार संपर्क स्थापित करते रहने का निर्देश भी सीएम ने दिया। चुनाव को लेकर उन्होंने बूथ प्रबंधन पर विशेष जोर दिया। बूथ प्रबंधन के विभिन्न विषयों पर उन्होंने विस्तार से पदाधिकारियों को जानकारी दी।

 

 

इनकी रही मौजूदगी 

 

बैठक में प्रदेश सरकार के मंत्री सूर्य प्रताप शाही, सतीश चंद्र शर्मा, गिरीश चंद्र यादव, मयंकेश्वर शरण सिंह, भाजपा के जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, भाजपा जिला महामंत्री राघवेन्द्र पाण्डेय, मंडल प्रवासी अवधेश पाण्डेय बादल, ओम प्रकाश सिंह, कमलाशंकर पाण्डेय, अभिषेक मिश्रा, कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू सहित पांचों मंडलों के अध्यक्ष, प्रभारी, सभी मोर्चों के जिला व महानगर अध्यक्ष सहित प्रमुख पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।

Check Also

अंबेडकरनगर में डीएलएड परीक्षा शुरू: 17 केंद्रों पर 7066 परीक्षार्थी शामिल, नकल रोकने को सख्त निगरानी

अंबेडकरनगर जिले में डीएलएड प्रथम सेमेस्टर की मुख्य परीक्षा सोमवार से शुरू हो गई। जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *