Breaking News

UP: किशोर ने आठ बार वोट डाले, जिसमें एटा में पुनर्मतदान होगा; आरोपी गिरफ्तार; और पोलिंग पार्टी की सभी गतिविधियां निलंबित।

 

लोकसभा चुनाव में 13 मई को हुए मतदान में एक किशोर के आठ बार वोट डालने पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने एटा के अलीगंज विधानसभा क्षेत्र के एक बूथ में पुनर्मतदान की संस्तुति की है। घटना का वीडियो वायरल हुआ था। पोलिंग पार्टी के कार्मिकों को निलंबित कर दिया गया है। आरोपी किशोर को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

दरअसल, वायरल वीडियो में एक किशोर ईवीएम पर भाजपा सांसद मुकेश राजपूत के सामने वाला बटन दबाते दिख रहा है। इसके बाद वह अपना चेहरा दिखाता है। किशोर एक के बाद एक आठ बार इसी प्रक्रिया को दोहराता दिख रहा है। वायरल वीडियो को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट किया। इसमें लिखा कि अगर चुनाव आयोग को लगे कि ये गलत हुआ है तो वह कुछ कार्रवाई जरूर करे। नहीं तो भाजपा की बूथ कमेटी, दरअसल लूट कमेटी है। पोस्ट के बाद बड़ी संख्या में लोग इस पर तरह-तरह के कमेंट करने लगे।

Check Also

चंद्रबाबू नायडू का भरोसा, पीएम मोदी के नेतृत्व में 2047 तक विकसित राष्ट्र बनेगा भारत

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की प्रशंसा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *